कई राज्यों के लिए बारिश और घने व अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी की गई जारी
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 18-20 नवंबर तक बारिश के आसार हैं। असम और मेघालय में 20 नवंबर को ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में घना व अत्यधिक घना कोहरा जबकि यूपी, राजस्थान, एमपी और उत्तराखंड में घना कोहरा रहेगा।