कई राज्यों के लिए जारी हुई कल शीत लहर चलने और बेहद घने कोहरे की चेतावनी
आईएमडी ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए रविवार को शीत लहर चलने और सुबह/रात के समय बेहद घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। शीत लहर वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं। वहीं, बेहद घने कोहरे वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।