आईएमडी ने शुक्रवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और हिमाचल प्रदेश शामिल है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 7-8 जनवरी और बिहार, यूपी में 8 जनवरी और राजस्थान में 4 जनवरी तक रात व सुबह के वक्त घना कोहरा रह सकता है।