inshorts

कई राज्यों के लिए जारी हुई कल शीत लहर चलने की चेतावनी

आईएमडी ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के लिए शुक्रवार को कोल्ड डे रहने का अलर्ट भी जारी हुआ है।