कई राज्यों के लिए जारी हुई कल शीत लहर चलने की चेतावनी

आईएमडी ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए रविवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड और झारखंड शामिल हैं। वहीं, राजस्थान और बिहार में कहीं-कहीं रविवार को कोल्ड डे रहने का अनुमान है। कई राज्यों के लिए घने कोहरे का अलर्ट भी जारी हुआ है।