मौसम विभाग ने कई राज्यों और यूटी में बुधवार को शीत लहर से भीषण शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और ओडिशा में घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।