inshorts

कई राज्यों के लिए जारी हुई कल शीत लहर चलने की चेतावनी

आईएमडी ने कई राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं। गौरतलब है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई जगह बीते 24 घंटों में 1-5°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।