कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और धूल भरी आंधी की चेतावनी, सूची जारी
आईएमडी ने सोमवार के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, गुजरात, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और मध्यप्रदेश समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और ओडिशा में तेज़ आंधी-तूफान का अनुमान है जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है।