आईएमडी ने अगले 2 दिनों के लिए यूपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल में बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।