कई राज्यों में अगले 2 दिनों के लिए तेज़ बारिश की चेतावनी, सूची जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार और सोमवार को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में तेज़ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, विदर्भ व मराठवाड़ा (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को तेज़ बारिश होने की आशंका है।