कई राज्यों में कल भारी बारिश होने की चेतावनी, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और एमपी में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, एमपी, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में धूल भरी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।