inshorts

कई राज्यों में भारी बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, सूची जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भारी बारिश और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।