कई राज्यों में मिलने जा रही गर्मी से राहत, झमाझम बारिश के अनुमान वाले राज्यों की सूची जारी
IMD ने गुरुवार के लिए असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि का अनुमान है। वहीं, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में लू चलने की भी आशंका है।