भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 8 दिसंबर के लिए कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में शीत लहर की स्थितियां बनी रहेंगी जबकि असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा रहेगा।