आईएमडी के मुताबिक, 29 मार्च-2 अप्रैल के बीच राजस्थान, पश्चिमी/पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में हीटवेव कंडीशन की आशंका है। आईएमडी ने दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में 29-30 मार्च, दक्षिण उत्तर प्रदेश में 29-31 मार्च, ओडिशा के आंतरिक क्षेत्रों और झारखंड में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक हीटवेव की आशंका जताई है।