आईएमडी ने रविवार को कई राज्यों में 4 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की। उत्तराखंड में 2 अगस्त तक, उत्तर प्रदेश में 1-2 अगस्त जबकि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बादलों की गड़गड़ाहट व बिजली चमकने के साथ 1-2 अगस्त तक बारिश हो सकती है। तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में 4 अगस्त तक बारिश की आशंका है।