कई राज्यों के लिए 4 सितंबर तक बहुत अधिक बारिश की चेतावनी, सूची की गई जारी

आईएमडी ने अपने हालिया बुलेटिन में 4 सितंबर तक कई राज्यों के लिए बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। बकौल आईएमडी, अरुणाचल प्रदेश में 1-4 सितंबर और असम व मेघालय में 2-4 सितंबर तक बहुत अधिक बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 सितंबर को बहुत अधिक बारिश के आसार हैं।