आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अधिक और बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। असम, मेघालय और मध्य प्रदेश में 23 सितंबर तक अधिक बारिश जबकि ओडिशा में 21 सितंबर और अरुणाचल प्रदेश में 22-23 सितंबर को बहुत अधिक बारिश के आसार हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 21 सितंबर तक अधिक बारिश हो सकती है।