कई राज्यों के लिए बहुत अधिक बारिश की चेतावनी, सूची हुई जारी

आईएमडी ने ताज़ा बुलेटिन में कई राज्यों के लिए बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में 6-7 सितंबर जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत अधिक बारिश हो सकती है।