आईएमडी ने अगले 4 दिनों के लिए महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और पुद्दुचेरी में भारी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 3 दिनों के लिए यह चेतावनी जारी की है।