आईएमडी ने 3 दिन के भीतर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ व मध्य प्रदेश और 5 दिन के भीतर गुजरात व महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आंधी व बादलों की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं।