कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में हो सकती है बारिश, चेतावनी जारी
आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। 9 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। 8, 11 और 12 फरवरी को ओडिशा में जबकि उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ हिस्सों में 12-14 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।