कई राज्यों में अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी, सूची जारी

आईएमडी ने अपने ताज़ा बुलेटिन में कई राज्यों के लिए अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 17 सितंबर तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बहुत अधिक बारिश होने के आसार हैं जबकि गोवा और महाराष्ट्र में भी 16 सितंबर तक अत्यधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा 18-19 सितंबर को ओडिशा में भारी बारिश होने के आसार हैं।