कई राज्यों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की सूची
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, पूर्वी एमपी व छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 14 अगस्त और मध्य महाराष्ट्र व पश्चिमी एमपी के कुछ इलाकों में 15 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, एमपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात के कुछ इलाकों में 14-16 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश का अनुमान है।