मौसम विभाग (आईएमडी) ने 29 जून से 3 जुलाई के बीच उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मध्य प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, गोवा, तटीय कर्नाटक, और उत्तरी पश्चिम बंगाल में भी अगले कुछ दिनों में अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं।