आईएमडी ने कई राज्यों व यूटी में अगले कुछ दिनों में होने वाली शीतलहर के मद्देनज़र दिशानिर्देश जारी किए हैं। रेगुलर मॉइस्चराइज़ेशन, विटामिन सी से भरपूर फलों, सब्ज़ियों और गर्म तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। बाहरी गतिविधियां सीमित करने, इंसुलेटेड/वॉटरप्रूफ जूत्ते पहनने और हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन बनाए रखने का भी सुझाव दिया गया।