हरियाणा के हथीन में कथित तौर पर 12 से अधिक लोगों को काट चुके बंदर को करीब 10 दिनों की अफरा-तफरी के बाद पकड़ लिया गया। हथीन नगर परिषद अध्यक्ष के पति ने बंदर को पकड़ने वाले को ₹51,000 इनाम देने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग बंदर को थप्पड़ मारते नज़र आए।