कई विमानों ने 2026 में उड़ान भरी लेकिन 2025 में की लैंडिंग
AeroRoutes के मुताबिक, कम-से-कम 14 यात्री विमानों ने 1 जनवरी-2026 में उड़ान भरी लेकिन 31 दिसंबर-2025 में लैंडिंग की। इंटरनैशनल डेट लाइन के पास टाइम ज़ोन्स में अंतर के चलते ऐसा हुआ। दरअसल, एविएशन में लोकल कैलेंडर टाइम माना जाता है। ऐसा सिर्फ नए साल से पहले 31 दिसंबर और नए साल में 1 जनवरी को होता है।