कई विमानन कंपनियां हो सकती हैं दिवालिया, IATA ने दी चेतावनी
इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (IATA) के महानिदेशक विली वॉल्श के मुताबिक, मिडल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष कई एयरलाइंस के दिवालिया होने का जोखिम बढ़ा सकता है। उन्होंने संघर्ष के कारण विमानन उद्योग में मर्जर की भी संभावना जताई। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण एयर कॉरिडोर्स बाधित होने से जेट ईंधन की आपूर्ति सीमित हुई और कीमतों में भारी उछाल आया।