कई वर्षों से लगातार खड़े साधु के वीडियो हो रहे वायरल, कई लोगों ने सेहत को लेकर जताई चिंता
संत दुलाल गिरी जी महाराज के लगातार खड़े रहने की धार्मिक प्रतिज्ञा से जुड़े वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पिछले 5-12 वर्षों से लगातार खड़े हैं। कई लोग इसे अटूट श्रद्धा का प्रतीक मान रहे हैं जबकि जबकि कुछ लोगों ने उनके सूजे हुए पैरों को देखकर चिंता जताई और उन्हें चिकित्सकीय उपचार की सलाह दी।