inshorts

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में ₹70 किलो तक पहुंचा भाव

देश के प्रमुख शहरों में चीनी की कीमतें ₹60-70 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। कोलकाता में चीनी की कीमत लगभग ₹70, दिल्ली में ₹64, मुंबई-रांची में ₹63 और चेन्नई में ₹60 है। गौरतलब है कि एक साल में 30% और पिछले महीने 5% की बढ़ोतरी हुई। सरकारी कदमों और आयात कोटे के बावजूद खुदरा बाज़ार में राहत नहीं।