कई सांसदों को लेकर जा रहे AI के विमान में आई खराबी, वेणुगोपाल ने कहा- बच गए; कंपनी ने दिया जवाब

तिरुवनंतपुरम से 100+ यात्रियों को दिल्ली ले जा रहे एअर इंडिया के एक विमान की रविवार रात को चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में मौजूद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया, "इस विमान में कई सांसद और यात्री सवार थे...आज उड़ान हादसे के बहुत करीब पहुंच गई...किस्मत से बचे।" एअरलाइन ने कहा, "खराब मौसम के कारण रूट बदला गया।"