रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीईआरटी कक्षा 3-12 तक के छात्रों के सिलेबस के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष मॉड्यूल तैयार कर रहा है जिसका उद्देश्य छात्रों को भारत की रक्षा-रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया की समझ देना है। बकौल रिपोर्ट, यह मॉड्यूल दो हिस्सों में होगा जिसमें पहला 3-8 कक्षा तक के जबकि दूसरा 9-12 कक्षा तक के छात्रों के लिए होगा।