कक्षा-3 से स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा AI, शिक्षा मंत्रालय ने कर ली है तैयारी
शिक्षा मंत्रालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी छात्रों के लिए कक्षा-3 से एआई को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए सीबीएसई विस्तृत फ्रेमवर्क बना रहा है। स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार के मुताबिक, सबसे बड़ी चुनौती देशभर के करोड़ों शिक्षकों तक पहुंच बनाना और उन्हें एआई आधारित शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित करना होगी।