कक्षा 3 से ही बच्चों को कराई जाएगी AI की पढ़ाई, CBSE ने NCERT को भेजा ड्राफ्ट
सीबीएसई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का ड्राफ्ट तैयार किया है। यह कोर्स देशभर के स्कूलों में कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। गौरतलब है, सीबीएसई ने यह ड्राफ्ट एनसीईआरटी को भेज दिया है ताकि विशेषज्ञों की टीम इसकी समीक्षा कर सके और इसे अंतिम रूप दे सके।