कक्षा पहली से 12वीं तक AI शिक्षा अनिवार्य करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब
पंजाब ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए पहली से 12वीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में लागू करने का फैसला किया है और ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 'Sarbat.AI' प्रोजेक्ट के तहत योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और करीब 31.5 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।