गोल्डमैन सैक्स रिसर्च के मुताबिक, 2026 के अंत तक ग्लोबल तेल बाज़ार में सप्लाई की कमी सरप्लस में बदल सकती है। फर्म का अनुमान है कि मिडल ईस्ट से सप्लाई सुधरने पर 2027 में ब्रेंट क्रूड का ऐवरेज प्राइस $80 प्रति बैरल पर आ सकता है। इंटरनैशनल मार्केट में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें $110/बैरल के करीब पहुंच गईं।