कच्चे तेल में उछाल से धड़ाम हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले फिर से 97 के करीब पहुंचा
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 34 पैसे टूटकर 96.59 पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और घरेलू शेयर बाज़ार में गिरावट से रुपये पर दबाव बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से तेल सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच ब्रेंट क्रूड 4.30% चढ़कर $94.92/बैरल पर पहुंच गया है।