टेक्सस (अमेरिका) की 23-वर्षीय एला रोज़ नामक युवती ने बताया है कि वह हाई-एंड स्टोर्स के बाहर फेंके कचरे से निकाली चीज़ें ऑनलाइन बेचकर कई बार महीने में ₹8.69 लाख तक कमा लेती हैं। 13-14 साल की उम्र से यह कर रहीं एला के अनुसार, उन्हें कचरे में ₹52,156 का डायसन एयररैप और ₹43,464 का वैलेंटिनो ट्रेनर तक मिला है।