inshorts

कछुए को हुई पथरी, मुंबई में 90 मिनट तक सर्जरी कर निकाला गया ब्लैडर स्टोन

मुंबई में वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टर रीना देव और उनकी टीम ने एक कछुए की पथरी की सर्जरी की है। डॉक्टर ने 81-ग्राम वज़नी अफ्रीकी स्पर्ड कछुए की 90-मिनट तक सर्जरी कर ब्लैडर से 5 ग्राम की पथरी निकाली जिसकी तस्वीर सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, कछुओं में डिहाइड्रेशन, खराब खान-पान और गतिविधि की कमी के चलते ऐसी समस्या होती है।