कज़ाकिस्तान में शख्स ने केस लड़ने के लिए कोर्ट में ली ChatGPT की मदद, हासिल की जीत

कज़ाकिस्तान के एक शख्स ने चैटजीपीटी की मदद से कोर्ट में केस लड़कर जीत हासिल की। बकौल रिपोर्ट, शख्स दिसंबर-2024 में अपनी मां को अस्पताल ले जा रहा था तभी सिंगल लेन में एक कार चालक ने उसके सामने गाड़ी रोक दी। कार चालक के गाड़ी नहीं हटाने पर शख्स को ओवरटेक करना पड़ा जिसके चलते उसे चालान भेजा गया।