कज़न के कई बार रेप करने के बाद गर्भवती हुई महाराष्ट्र की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म
पुलिस ने बताया है कि ठाणे (महाराष्ट्र) में 17-वर्षीय किशोरी ने कज़न द्वारा कथित तौर पर कई बार उसका रेप करने के बाद रविवार को अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि 24-वर्षीय आरोपी को मंगलवार को एक गांव से गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, आरोपी व पीड़िता एक ही घर में रहते थे।