कज़न ने यूपी में युवती से की ज़बरदस्ती, शोर मचाने पर हत्या की: पुलिस
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स (22) को अपनी कज़न से ज़बरदस्ती करने और गला दबाकर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, एक शादी समारोह में आरोपी विशाल गुप्ता ने बाथरूम में पीड़िता से ज़बरदस्ती की और शोर मचाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव से दुष्कर्म का प्रयास भी किया।