कज़ाकिस्तान की संसद ने देश की राजधानी का नाम 'नुर-सुल्तान' से बदलकर फिर से 'अस्ताना' करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। वहीं, देश की संसद ने राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल से बढ़ाकर 7 साल करने संबंधी संविधान संशोधनों को भी मंज़ूरी दे दी। हालांकि, इन संशोधनों में राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल पर रोक लगा दी गई है।