कट-पीस बेचने वाले हैं क्या?, पहला Westside स्टोर खोलने पर Noel Tata से पूछा गया था सवाल

वेस्टसाइड की पैरेंट कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले नोएल टाटा ने 1990 के दशक के अंत में बेंगलुरु में पहला स्टोर खोलने का किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि तब भारत में 'मॉडर्न रिटेल' की समझ नहीं थी और एक शेयरधारक ने पूछा था, "आप लोग कट-पीस बेचने वाले हैं क्या?"