कटरा में वैष्णो देवी रूट पर हुआ भीषण लैंडस्लाइड, कई लोग मलबे में दबे; कुछ ले जाए गए अस्पताल
जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण भूस्खलन हो गया। कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की खबर है और घायल हुए कुछ लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाणगंगा के पास पुराने मार्ग पर हुए इस भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं।