कठुआ में ढेर हुए आतंकी के बैग में मिले 3 ग्रेनेड, ₹1 लाख व पाकिस्तान की चॉकलेट

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के बैग से 3 ग्रेनेड, 3 मैगज़ीन, कई राउंड गोलियां, पाकिस्तान में बनी चॉकलेट और दवाई, सूखा चना व चपाती समेत कई अन्य सामान मिले हैं जिसकी तस्वीर सामने आई है। वहीं, आतंकी के पास से नकद ₹1 लाख (भारतीय करेंसी) भी मिले हैं।