कठुआ में हमला करने से पहले आतंकियों ने घर-घर जाकर मांगा था पानी

जम्मू पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को गोलीबारी करने वाले 2 आतंकियों ने हमला करने से पहले घर-घर जाकर पानी मांगा था। अधिकारी के अनुसार, संदेह होने पर कुछ लोगों ने दरवाज़े बंद कर लिए थे और कुछ लोग चिल्लाने लगे थे। बकौल अधिकारी, इससे घबराकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी।