कत्ल से पहले हिमानी नरवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी डांस मूव्स वाली रील

हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल ने अपने कत्ल से पहले इंस्टाग्राम पर डांस मूव्स वाली एक रील पोस्ट की थी। इस आखिरी वीडियो में वह साड़ी पहनकर 'मेरा रास्ता न रोक' गाने पर एक्सप्रेशन देती नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने हिमानी के कथित बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।