कतर के LNG प्लांट पर ईरान के हमले के बाद यूरोपीय गैस की कीमतों में आया 35% तक का उछाल
ईरान द्वारा कतर में दुनिया की सबसे बड़ी लिक्विफाइड नैचुरल गैस प्रोडक्शन फैसिलिटी पर हमले के बाद यूरोपीय गैस के बेंचमार्क फ्यूचर्स में करीब 35% की तेज़ी देखने को मिली। दरअसल, यह प्लांट आमतौर पर दुनिया की कुल सप्लाई का लगभग 5वां हिस्सा बनाता है। हमले में इसे भारी नुकसान हुआ है जिससे वैश्विक गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।